
खरसिया – रायगढ़ जिले के ग्रामीण वनांचल क्षेत्र में बिंजकोट झरिया से घठादाई मंदिर छोटे जामपाली,डारआमा,छराटांग को जोड़ने वाली सड़क कुछ किलोमीटर तक सड़क कि हालत बद से बदतर हो गई है। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में है, जिससे रोज़ाना आवा-जाही करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
https://www.facebook.com/share/r/16mStfUaz1/
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वन क्षेत्र से होकर गुजरती है और बारिश के मौसम में कीचड़,गड्ढों बोल्डर के कारण यह रास्ता लगभग दुर्गम हो जाता है। स्कूली बच्चे, किसान,मरीज़ और मजदूरी के लिए जाने वाले ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
बरसात के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सड़क मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।

यह सड़क रायगढ़ सांसद के गृह ग्राम से आडपथरा होते खरसिया को जोड़ता है। डारआमा,जिवरी,ठरगपुर, छराटांगर क्षेत्र के लोगों के विकास को अनदेखी का उदाहरण बनता जा रहा है,जहां मूलभूत सुविधाओं की अब भी दरकार बनी हुई है।




