Gandhi Jayanti 2020: कोरोना के खिलाफ CM गहलोत आज जन आन्दोलन अभियान की करेंगे शुरुआत…

सीएम गहलोत कोरेना के खिलाफ जन आंदोलन अभियान राज्य स्तरीय शुरुआत 2 अक्टूबर को जयपुर के अलवर्ट हॉल से करेंगे। इस समय पूरा मंत्रीमंडल भी उनके साथ होगा। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि मुख्यंत्री की ओर से कोरोना से बचावके लिए नो मास्क नो एंट्री.. की पहल को आमजन के हित में जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित किया जाना है। कोरोना के खिलाफ राज्य स्तरीय जन आंदोलन की शुरूआत आज शाम 4.30 बजे जयपुर के रामनिवास बाग से शूरू होगी।

कोरोना जन आंदोलन अभियान का प्रारंभ प्रदेश के सभी जिलों में 3 अक्टूबर को प्रभारी मंत्री के नेतृत्व मे्ं हर जिले में होगा। सभी जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों के नोडर अधिकारी होंगे। आंदोलन का संचालन गांधीवादी तरीके से समझाइश कर सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत मास्क पहनना, भीड़ से दूर रहने के नियम और दो गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य है।

इससे पहले आज सुबह सीएम गहलोत ने जयपुर मे गांधी जयंति कार्यक्रम में भाग लिया और कोरोना से बचाव के लिए उपाय सुझाए। गांधी सर्किल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। सीएम गहलोत ने कहा कि नेताओं को गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। गांधी साहित्य को लोगों तक पहुंचने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा। गांधी साहित्य का प्रचार कांग्रेस के कार्यकर्मों का हिस्सा होना चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि गांधी जी के विचार अनमोल खजाना है। उनके जीवन का हर पहलू लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।




