खरसिया।रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैमुरा से टी. कुमारी (परिवर्तित नाम) के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार,वह 31 मार्च 2026 की सुबह लगभग 11 बजे परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गई और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिवार ने आस-पास के क्षेत्रों में काफी तलाश की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर चिंता और बढ़ गई है। समय बीतने के साथ परिजनों की उम्मीदें अब लोगों की मदद पर टिकी हैं।
पिता की भावुक अपील ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। उन्होंने नम आंखों से लोगों से आग्रह किया है कि उनकी बेटी को सुरक्षित ढूंढने में सहयोग करें।
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को संबंधित युवती के बारे में कोई भी जानकारी मिले,तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या परिवार को सूचित करें।



