छत्तीसगढ़रायगढ़

संकुल समन्वयक राजेंद्र पुरसेठ का ससम्मान विदाई समारोह 

संकुल समन्वयक राजेंद्र पुरसेठ का ससम्मान विदाई समारोह

तमनार-विकास खण्ड तमनार के संकुल समन्वयक संकुल केंद्र डोलेसरा राजेंद्र पुरसेठ जी का 31 जुलाई 2021 को अपने शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो जाने पर विदाई ससम्मान समारोह 17 अगस्त 2021 को विकासखंड स्रोत केंद्र प्रशिक्षण स्थल तमनार में समस्त शैक्षिक समन्वयक,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी उत्तरा सिदार ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सूर्य कुमार पंडा की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
राजेंद्र पुरसेठ विगत 38 वर्षों से लगातार मूल शाला प्राथमिक शाला कोलम में रहकर विगत 18 वर्षों से शैक्षिक समन्वयक पद पर कार्य करते हुए अपने संकुल क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूती प्रदान किये।
एक ही स्थान पर इतने लंबे समय तक रहकर कार्य करना निश्चित रूप से राजेंद्र पुरसेठ जी के कार्य कुशलता को दर्शाता है।

सहायक विकास खंड शिक्षाअधिकारी ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं विकास खंड तमनार के सभी शैक्षिक समन्वयक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर राजेंद्र पुरसेठ को शासकीय सेवा का कुशल निर्वहन संपन्न होने पर उनके सुखमय एवं स्वस्थ दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!