खरसियाविविध खबरें

पटेल परिवार टेमटेमा में शोक की लहर: श्रीमती खीरमती पटेल का शिवलोक गमन,10बजे अंतिम संस्कार…

खरसिया।टेमटेमा ग्राम में आज सुबह एक दुःखद समाचार ने क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। भुवनेश्वर पटेल, युवराज पटेल की माता,श्रीमती खीरमती पटेल (झीटीपलहीन) (पति स्व. कुंजराम पटेल) का आज प्रातः शिवलोक गमन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे उनके गृह निवास टेमटेमा में सम्पन्न किया जाएगा।

परिजनों के अनुसार, श्रीमती पटेल लंबे समय से परिवार की आधारशिला रहीं और उनके शिवलोक गमन से घर ही नहीं,समाज में शून्य की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उनकी सरलता, स्नेह और सामाजिक सहभागिता ने उन्हें ग्राम में विशेष सम्मान दिलाया।

अखिल भारतीय अघरिया समाज, इकाई खरसिया के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल, उपाध्यक्ष नेतराम पटेल, कोषाध्यक्ष शोभेन्द्र पटेल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं संरक्षक सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें।

यह क्षति केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे सामाजिक ताने-बाने के लिए एक अपूरणीय नुकसान है। जीवन की नश्वरता के इस क्षण में, उनका स्मरण एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में रहेगा जिसने अपने सादगीपूर्ण जीवन से रिश्तों को संजोया और समाज में मानवीय मूल्यों को जीवित रखा।

उनकी स्मृतियाँ, उनके संस्कार और उनके द्वारा छोड़ी गई जीवन की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का स्रोत बनी रहेंगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!