खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

सौदे की स्याही सूखी तो उजागर हुआ नकल का खेल…


परीक्षा केंद्र में नकल का आरोप,गाइड की फोटोकॉपी बांटने की तस्वीर वायरल…

खरसिया। उड़ती खबर कि माने तों बर्रा स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही ओपन बोर्ड परीक्षाओं के बीच अनियमितताओं के आरोप और गंभीर हो गए हैं। अब परीक्षा कक्ष के भीतर से एक कथित तस्वीर सामने आई है, जिसमें गाइड की फोटोकॉपी कर परीक्षार्थियों को वितरित किए जाने का दावा किया जा रहा है।

परीक्षा केन्द्र के वायरल फोटो को सत्य होने कि पुष्टि हमारी टीम नहीं करता …

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान कथित रूप से पैसे लेकर नकल कराने की शिकायतें सामने आई हैं।

वायरल फोटो को सत्य होने कि पुष्टि हमारी टीम नहीं करता

मामले को लेकर संदेह तब और गहरा गया जब परीक्षा अवधि के बीच ही केन्द्राध्यक्ष को बदला गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस बदलाव के पीछे धरम नगरी के सफेद पोश के सह पर बड़े स्तर पर लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार 3,5 और 7 लाख रुपये तक की कथित रकम से जुड़े लेन-देन की भी बातें सामने आ रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल फोटो को सत्य होने कि पुष्टि हमारी टीम नहीं करता …



प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं,तो यह परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर असर डाल सकता है।

परीक्षा केन्द्र का वायरल फोटो सत्य होने कि पुष्टि हमारी टीम नहीं करता



जानकारों का मानना है कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करना जरूरी है,ताकि शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बना रहे। अब निगाहें प्रशासनिक जांच और आगे की कार्यवाही पर टिकी हैं।

यदि इस संबंध में कोई पुष्ट एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध हो, तो कृपया  हमारे टीम के साथ अवश्य साझा करें।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!