
खरसिया। खम्हार (बरगढ़ खोला) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी स्वर्गीय हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दौरान हुए घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और जांजगीर–चांपा सांसद कमलेश जांगड़े उपस्थित थे।
वायरल वीडियो में पूर्व नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, नगर महामंत्री आनंद अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से रोके जाने और दोनों पक्षों के बीच हुई हुज्जतबाजी के दृश्य सामने आए हैं। बाद में मामला शांत हुआ, लेकिन कार्यकर्ता अपमान और सम्मान न मिलने से नाराज दिखे। वहीं कुछ का कहना व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए किया जा रहा था।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे केवल भीड़ जुटाने का माध्यम नहीं,बल्कि संगठन की रीढ़ हैं। इस घटनाक्रम को लेकर जिला और मंडल स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल भाजपा नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है…




