खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

सपिया–खरसिया मार्ग पर मदिरा दुकान प्रस्ताव का विरोध,सरपंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…


खरसिया। सक्ती जिले की ग्राम पंचायत सपिया की सरपंच अमरिका मनोज सिदार ने सपिया–खरसिया मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित देशी/विदेशी मदिरा दुकान के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया को लिखित शिकायत सौंपते हुए निविदा निरस्त करने की मांग की है।

शिकायत में बताया गया कि सपिया, बोकरेल और छतौना जैसे ग्राम सक्ती जिले में आते हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व व्यापार के लिए पूर्णतः खरसिया पर निर्भर हैं। यह मार्ग दो जिलों की सीमा पर स्थित होने के साथ नहर मार्ग से सटा होने के कारण पहले से संवेदनशील है।

वायरल शिकायत पत्र …



सरपंच का कहना है कि उक्त मार्ग पर मदिरा दुकान खुलने से दुर्घटनाओं और कानून-व्यवस्था संबंधी घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी आबकारी विभाग व प्रशासन की होगी।

मामले की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़, संबंधित जनप्रतिनिधियों और आबकारी विभाग को भी भेजी गई है। ग्रामवासियों ने एकमत होकर प्रस्तावित निविदा को निरस्त करने की मांग की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!