वार्ड क्रमांक 8 मे सड़क नाली हेतु स्टीमेट बनाने दिए निर्देश…

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं सफाई अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 8 मैं महापौर जानकी काट्जू आयुक्त एस जयवर्धन एम आई सी सदस्य स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन वार्ड पार्षद रुकमणी साहू समेत नगर निगम टीम ने सघन निरीक्षण कर वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही पार्षद एवं वार्ड वासियों द्वारा बताए गए अन्य समस्याओं को भी ध्यान में रखकर निराकरण हेतु आश्वासन देकर अधिकारियों को निर्देशित किया ।

महापौर जानकी काटजू ने बताया कि सफाई अभियान के साथ स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 के तहत लगातार वार्डो में सफाई का जायजा लिया जा रहा है घर का गिला और सूखा कचरा रिक्शा और गाड़ी में स्वछता दीदियों को देने अपील की जा रही है,डंपिंग पॉइंट को समाप्त करने वार्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया गया,वार्ड पार्षद के मांग पर सामुदायिक भवन के बाउंड्रीबाल और रिपेयरिंग के लिये अपने निधि से बनवाने घोषणा की हूँ,वही सड़क और नाली के लिये स्थल पर इंजीनियर से नापजोख कराकर स्टीमेट बनाने निर्देशित किया गया है ताकि जल्द निर्माण कराया जा सके ।
स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने वार्डवासियों से अपील किया कि कचरा बाहर न फेंके,रिक्शा दीदियों को गिला सूखा कचरा अलग अलग कर देवे,सफाई न होने पर 1100 टोल फ्री नम्बर पर शिकायत करें,जिस तरह से 2021 में स्वच्छता सर्वेक्षण पर हमारे नगर निगम रायगढ़ को सम्मानित किया गया वैसे ही पुनः आप सभी के सहयोग से इस वर्ष भी हम स्वच्छ्ता के रेंक पर अच्छे अंक लाये और हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ हो।
वार्ड 8 के पार्षद रुकमणी साहू ने बताया कि मेरे वार्ड में
सामुदायिक भवन जर्जर हालत में है उसके जीर्णोद्धार के लिये मांग की हूँ महापौर ने अपने निधि से कराने घोषणा किया है,वही दर्रा डिपा में तालाब सौंदर्यीकरण और सड़क,सिद्धिविनायक के पास सड़क,डायमंड हिल के सामने गली में सड़क,शारदा विद्या मंदिर से मिर्जा बेग घर तक सड़क माली की मांग की है जो वार्डवासियों के परेशानियों का सबब बना हुआ है,वार्ड की सफाई ब्यवस्था अच्छी है निगम के कर्मी भी पूरे लगन से कार्य करते है,गीला और सूखा कचरा अलग अलग देने लगातार अपील की जा रही है।
मेरे वार्ड की आवश्यकताओ को पूरा करने महापौर एवं आयुक्त ने आश्वासन दिया है ,मैं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।




