
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के हिन्दी विभाग में एम ए प्रथम सेमेस्टर हिन्दी के लिए दिनांक 27 अगस्त से प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। 27 अगस्त को रूक्मणी ने प्रवेश लिया, जबकि 28 अगस्त को देमंतीन, ज्योति राठिया, सुनीता सिदार, प्रीति डनसेना, रंजना राठिया, माधुरी राठिया और मोंगरा राठिया ने प्रवेश लिया। प्रवेश शुल्क जमा होने के बाद हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ. आर के टण्डन ने सभी नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ छात्राओं गायत्री डनसेना, पूजा वर्मा, माधुरी, अंजू महिलांगे, रीतु पटैल ने नवप्रवेशी छात्राओं का वंदन, पीला चावल उनके माथे पर लगाते हुए तथा फूल से स्वागत किया। स्वागत उपरान्त इन छात्राओं को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर एम ए प्रथम सेमेस्टर हिन्दी में ऑनलाइन एडमिट भी किया गया।
हिन्दी विभाग के द्वारा नवप्रवेशी के लिए किए गए इस अभिनव स्वागत से छात्राएं अत्यंत खुश हुईं। छात्राओं को ऐसा बिल्कुल भी अनुमान नहीं था कि खरसिया कॉलेज के हिन्दी विभाग में प्रवेश लेने पर इस तरह से आज हमारा सम्मान होगा। इस सम्मान से पालकों को भी खुशी हुई और हिन्दी विभाग के प्रति वे कृतज्ञता व्यक्त किए।



