
उमेश पटेल सहित जिले, ब्लॉक क्षेत्र के नेता हुए सत्याग्रह में शामिल

मुकेश लहरें @खरसिया। केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती में निकाली गई अग्निपथ योजना के विरोध में आज शहीद नंदकुमार स्मारक चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए, अग्निपथ योजना को वापस लेने कहा।


इस दौरान मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को 6 महीने का ट्रेनिंग देकर सेना में 4 साल टेम्पररी रूप से रखे जाएंगे। जो देश के सेना के लिए सही नही है। देश के सेना में एक जज़्बा होता है, देश के प्रति अटूट प्रेम, देश के लिए मर मिटने का जज्बा होता है। बॉर्डर में निडर खड़ा होकर, देश के लिए लड़ने, सीना में गोली खाने का जज्बा होता है। जो 6 महीने की ट्रेनिंग व 4 साल की टेम्पररी नौकरी में वो जज्बा नही आ सकता। इससे सेना भी कमजोर होगा। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए, शांति पूर्ण ढंग से सत्याग्रह के रूप में इसका विरोध करती है। देश में विरोध के नाम पर जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाया जा रहा है, यह गलत है, हमें शांति पूर्ण ढंग से इसका विरोध करना है । किसी भी तरह के हिंसा को कांग्रेस पार्टी समर्थन नहीं करता है ।
इस साल के अंत मे शुरू हो जाएगा खरसिया रेलवे ओवरब्रिज का काम

वही उन्होने आगे कहा कि खरसिया रेलवे ओवर ब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर लगेगा, सम्भवतः इस साल के अंत मे कार्य शुरू हो जाएगा। बानीपाथर ओवरब्रिज चालू हो गया है, कोतरारोड ओवरब्रिज का काम पूरा हो चुका है, जल्द चालू होगा। वही खरसिया और भूपदेवपुर में भी ओवरब्रिज बनेगा। जिससे खरसिया विधानसभा रेल्वे ट्रैक फ्री हो जाएगा।
शोक संतिप्त झा परिवार के निवास स्थल पहुंचे मंत्री उमेश पटेल

बीते दिनों मांड नदी में नहाने के दौरान डूबने से झा परिवार के दो बच्चे की दुखद मौत हो गई थी, जहाँ आज झा परिवार से मिलने मंत्री उमेश पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गवेल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणधीर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभय महंती, जमील कुरैशी, रूपेंद्र शर्मा, एसडीएम अभिषेक गुप्ता, युवा कांग्रेसी नेता नवीन गुप्ता, बंटु डनसेना, बीडीसी शिवा सुशिला चौहान, सरपंच रामकली लक्ष्मी, संतोष चौहान, उमेश चौहान, उपसरपंच अम्बिका चौहान, पप्पू डनसेना, हेमन्त धर्मा हर्षल पाण्डे एवं मदनपुर कांग्रेस परिवारपहुंचे तथा शोक संतिप्त परिवार को ढांढस बंधाया। दोनों मासूम बच्चों को नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पटेल ने दिवंगत मासूम कृष्णा झा और आयुषी झा के माता-पिता व परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हिम्मत दी और और इस विकट दु:ख में उनके साथ खड़े रहने तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

मंत्री ने सौंपा वित्तीय सहायता राशि का चेक
अनुविभाग खरसिया अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत पानी में डूबने से दोनों मासूमों के असामायिक मृत्यु होने पर मंत्री उमेश पटेल की पहल से, कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात एसडीएम खरसिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान अनुसार मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी थी, जिसका चेक आज मंत्री उमेश पटेल ने घर पहुंचकर परिजनों को सौंपा।

मांड नदी में डूब रहे झा परिवार को बचाने वाले होरीलाल राठिया का किए सम्मान

वही बीते दिनों माण्ड डैम में हुए दुःखद घटना में, ग्राम मदनपुर निवासी झा परिवार के बच्चों को अपनी जान पर खेल कर बचाने वाले होरीलाल राठिया का साल व श्रीफल से सम्मान मंत्री उमेश पटेल ने किया।

कार्यक्रम को खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के अन्य नेताओं

जिनमे मुख्य रुप से रामकिशुन आदित्य भोजसिंह राठिया, श्रीमती नयना गवेल, श्रीमती संतोषी राठिया, समंदरलाल गवेल, जमील कुरैशी, शमशाद हुसैन, मनीष शर्मा, राहुल महंत, बासुदेव,संजय गवेल, भगत जी, संतोष जोगी, नवीन गुप्ता, गोपाल सिंह जूदेव, सुनील शर्मा, अभय महंती, सुखदेव डनसेना, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणधीर शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राधा शर्मा, मनोज महंत, कैलाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नागेन्द्र नेगी, निराकार पटेल, मेहत्तर उरांव, एवं दिलीप पांडेय ने भी सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीति योजना लाने के लिए भाजपा की जोरदार भर्त्सना की ।


उक्त अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरिसया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपेंद्र शर्मा, बरन सिंह ठाकुर, दिलीप पाण्डेय,नयना गबेल, सुदर्शन पटेल, नगेन्द्र नेगी, कृष्ण कुमार पटेल, लालकुमार पटेल, रणधीर शर्मा शहर अध्यक्ष,नेत्रानंद पटेल, नीरज पटेल, संतोष शर्मा, राजेश नायक, घनश्याम पटेल, नवीन पटेल, गोपाल शर्मा, मेघसिंह गवेल, डब्लू शर्मा, राजू पांडेय, प्रदीप ठाकुर,मनोज साहु,बसंत डनसेना, लीला राठिया, विजय राठिया, हरि गवेल, दादू सिदार भोला राठौर,विनय राठौर, किशन राठौर, तपन घोष


खरसिया नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश सहिस, पार्षद दल के सदस्य एवं उनके प्रतिनिधि श्रीमती शकुंतला परीक्षित राठौर, श्रीमती अनसुइया सन्याशी मेहर, श्रीमती अमिता लाला राठौर, श्रीमती जयंती राम शर्मा, श्रीमती सरिता रमेश अग्रवाल, श्रीमती श्वेता सुनील विश्वकर्मा, रेशम गवेल, परदेशी यादव, ज्योति सिदार, रितेश श्रीवास्तव, एल्डरमैन हरिशंकर दर्शन, राजू सारथी, गणेश फोटवानी, संतोष राठौर,गोपाल शर्मा, मनोज अग्रवाल ( मेडिकोज ), गोवेर्धन ठाकुर,

महेतर उरांव,कन्हैया पटेल, श्यामता राठौर, राजकुमार सारथी, शिवाधर चौहान, भोला राठौर, विक्कल अग्रवाल, दिनेश राठौर, मेघनाद राठौर, राजेश राठौर, डालिश पांडेय, सुरेश साहू, विक्रम सहगल, भरत राठौर, छेदी शर्मा, दादू बघेल, इन्द्र राठौर, टेकु रजक, रवि शर्मा, नरेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल मुर्रा, पुरुषोत्तम शर्मा, युवा कांग्रेस के योगेश चौहान,

राजा वैष्णव, दुर्गा मालाकार,तारेन्द्र डनसेना, लालू राठौर, दिग्विजयसिंह जूदेव, भानुप्रताप राठिया, सोनू खान, शैलेश शर्मा, बृजेश राठौर, निखिल सिन्हा, साजेश,अजय पटेल, तारेन डनसेना, प्रितेश राठौर, सज्जू खान, मनोज चौहान, अंकित गृहलक्ष्मी, रोहित शर्मा, रानू दर्शन, दीदार अली, शेख ताज, बंटी केशरी, हरिओम शर्मा, अंकित अग्रवाल ( G.R. ), गिरीश राठिया, गजानंद राठौर, गोपाल पटेल, विकास गवेल, खेम साहू, विजय गवेल, अंकित सपना, जीतू ठाकुर, हरीश शर्मा, किट्टू शर्मा, हिरा पटेल ,सहित सैकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता की उपस्थिति रही कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गवेल ने एवं आभार प्रदर्शन जोशीले अंदाज में कार्यक्रम प्रभारी राम शर्मा ने किया।




