राजनीती

कांग्रेस को राहुल गांधी,BJP मोदी से बड़ी उम्मीद…

मध्यप्रदेश में पहले चरण का चुनाव प्रचार 17 अप्रैल की शाम को खत्म हो जाएगा…भाजपा और कांग्रेस इन सीटों पर कर रहे हैं जमकर प्रचार…

मध्यप्रदेश के पहले चरण का प्रचार अंतिम दौर में…19 अप्रैल को होने वाला है मतदान।

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व मप्र में ताबड़तोड़ दौरे कर रहा है। इनमें पीएम मोदी आगे हैं। वे एक सप्ताह में रविवार को तीसरी बार मध्यप्रदेश पहुंचे। होशंगाबाद लोकसभा के पिपरिया में कायकर्ताओं, जनता को संबोधित किया। इससे पहले पीएम जबलपुर और बालाघाट लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। ये तीनों सीटें भाजपा के पास हैं। बीते विधानसभा चुनाव में भी भाजपा होशंगाबाद की सभी आठ, जबलपुर की आठ में से सात सीटें जीत चुकी है। बालाघाट लोकसभा की 8 विधानसभाओं में मुकाबला बराबरी पर रहा था। इन सीटों पर पहले से पिछड़ी कांग्रेस चुनावी दौरों में पिछड़ती नजर आ रही है। राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को सिवनी (मंडला लोकसभा) का दौरा किया है। राहुल के अलावा कांग्रेस का अन्य कोई राष्ट्रीय बड़ा नेता मप्र की जमीन पर नहीं उतरा। यह स्थिति तब है जब कांग्रेस 29 में से छिंदवाड़ा सीट ही जीती थी। विस चुनाव में कांग्रेस को 66 सीटें मिली थीं। मध्यप्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट शामिल हैं।

 कांग्रेस की घेराबंदी तेज,भाजपा पीछा नहीं कर पा रही…

होशंगाबाद लोकसभा आठ विधानसभा से मिलकर बनी है। सभी सीटें विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने जीती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा ने खासी लीड ली थी। दोनों चुनाव के नतीजे बताते हैं कि पार्टी को खतरा नहीं है, तब भी प्रधानमंत्री मोदी जीती हुई सीट पर ताकत झोंक रहे हैं। यह अकेली सीट नहीं है, जिस पर भाजपा मजबूत है बल्कि जिस जबलपुर लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री ने मप्र में पहला चुनावी दौरा शुरू कर रोड शो किया था वहां की 8 में से 7 लोकसभा सीटें भाजपा के पास है। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी यहां अच्छे मतों से जीती थी। एकमात्र बालाघाट लोकसभा सीट पर विधानसभा चुनाव में पार्टी को 8 में से 4 सीटें मिली हैं, लेकिन यह लोकसभा सीट पहले से पार्टी के पास है। कांग्रेस इस सीट पर खुद को मजबूत मानकर चल रही है।

विधानसभा चुनाव 2023 की स्थिति बालाघाट लोकसभा

इस संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा हैं। इनमें से चार भाजपा और चार कांग्रेस के पास हैं। यहां भाजपा के पास लांजी, कटंगी, बरघाट, सिवनी तो कांग्रेस के पास बैहर, परसवाड़ा, बालाघाट, वारासिवनी विधानसभा है। होशंगाबाद लोकसभा: यह लोकसभा सीट भी आठ विधानसभाओं से मिलकर बनी है। इसमें होशंगाबाद, सोहागपुर, पिपरिया, उदयपुरा, सिवनीमालवा, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, गाडरवाड़ा सीटें आती हैं। ये सभी भाजपा के पास हैं। जबलपुर लोकसभा: काफी चर्चित रही है यह लोकसभा सीट। इसके तहत आठ विधानसभा सीट आती हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में इनमें से सात सीटें जबलपुर उत्तर, जबलपुर कैंट, जबलपुर पश्चिम, पानागर, सिहोरा, पाटन, बरगी भाजपा ने जीतीं तो कांग्रेस के पास केवल जबलपुर पूर्व सीट ही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!