
सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करने के साथ ही शिविर में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण के बारे में जागरूकता फैलाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

जोबी। वेदांता समूह (Vedanta) की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (Balco) ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जोबी के उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन में हेल्थ कैंप आयोजित किया। अंतिम व्यक्ति तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए शिविर में चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। शिविर से लगभग 300 नागरिक लाभान्वित हुए।

शिविर में डाक्टर अभिषेक पटेल बीएमओ,कोरबा बालकों के डाक्टरों की टीम,उप-स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयकों, सहायक कर्मचारियों और नर्सों की एक समर्पित टीम ने समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य उपचार एवं जरूरतमंदों को दवाएं मुफ्त में प्रदान की।

सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करने के साथ ही शिविर में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण के बारे में जागरूकता फैलाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जोबी गाँव के लोग शामिल हुए जिसमें उनकी आवश्यक चिकित्सा देखभाल और सेवाओं को सुनिश्चित किया गया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक ने कहा कि सामुदायिक भलाई और समृद्धि हमारी कंपनी की दृष्टिकोण के प्रतिबद्धता की आधारशिला है। हम व्यक्तियों को सशक्त बनाने और समुदायों को बढ़ावा देने में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व को प्राथमिकता देते हैं। सभी के एकजुट प्रयासों से जोबी में हेल्थ कैंप से सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।

ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस पहल ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हमारे दरवाजे तक पहुंचा दिया है जिससे सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम जोबी में शिविर आयोजित करने के लिए बालको और डाक्टर अभिषेक पटेल बीएमओ,स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।
बालको की आरोग्य परियोजना स्वास्थ्य देख-भाल और समुदाय की सेवा करने पर केंद्रित है। कंपनी समुदायों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट, एचआईवी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभियानों के माध्यम से समुदायों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करती है।

विशेष परामर्श के माध्यम से सुलभ स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करते हुए कंपनी टीकाकरण और माहवारी स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य शिवार और जागरूकता अभियान भी आयोजित करता है।





