खरसियाछत्तीसगढ़

विकासखंड खरसिया में 03 दिवसीय ईजीएल प्रशिक्षण संपन्न

खरसिया।जिला प्रशासन रायगढ़,रानू साहू,जिलाधीश के निर्देशन, अविनाश मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़, आरपी आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़, आरके देवांगन, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, रायगढ़ के मार्गदर्शन में विकासखंड खरसिया में प्राथमिक शालाओं में अध्ययन कराने वाले 183 प्राथमिक शाला के शिक्षकों का 03 दिवसीय ई.जी.एल. प्रशिक्षण दिनांक 19 जुलाई से 21 जुलाई तक 03 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुवा।

जिला प्रशासन यूनिसेफ एवं रूम टू रीड के संयुक्त प्रयास से जिले के 03 विकास खंडों में ई.जी.एल. कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।
ई.जी.एल.प्राथमिक शिक्षा के लिए नवीनतम प्रयास है। ई.जी.एल. के माध्यम से कक्षा 1 एवं 2 में अध्ययनरत विद्यार्थियों में भाषा की समझ त्वरित गति से विकसित करने के लिए इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। ईजीएल के माध्यम से विकासखंड खरसिया के 183 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 एवं कक्षा 2 अध्ययनरत विद्यार्थियों में वर्ण,ध्वनि, शब्द एवं वाक्य की समझ विकसित करने के लिए इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

विकास खण्ड खरसिया के 183 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 एवं कक्षा 2 का अध्यापन करने वाले अध्यापकों की ईजीएल प्रशिक्षण हेतु विकासखंड में चार प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए, श्रीजानकी मंगल भवन चपले,नवीन कन्या प्राथमिक शाला खरसिया,संकुल केंद्र भवन- बर्रा,एवं शा.उ.मा.वि. हालाहुली निर्धारित किये गए।
विकासखंड खरसिया के चारों प्रशिक्षण केंद्र में अध्यापकों ने दिनांक 19 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक सतत तीन दिवस तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किए।

प्रशिक्षण प्राप्त किए शिक्षकों के द्वारा अब अपने प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में भाषाई दक्षता को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण में बताई गई तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा और समूचे विकास खंड के प्राथमिक विद्यालयों में ईजीएल कार्यक्रम के माध्यम से प्राथमिक शाला में अध्ययनरत बच्चों में भाषाई दक्षता विकास का कार्य किया जाएगा।
ई.जी.एल. कार्यक्रम अंतर्गत विकास खण्ड के समस्त प्राथमिक विद्यालयों मेम प्रिंट रिच का निर्माण किया गया है।आवश्यक फर्नीचर एवं पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।ई.जी.एल.कक्ष को अत्यंत आकर्षक बनाया गया है,जिससे बच्चे स्वतः ई.जी.एल. पुस्तकालय की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ई.जी.एल. के माध्यम से बच्चों में भाषाई दक्षता त्वरित रूप से विकसित हो रही है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण आर.के.देवांगन,जिला मिशन समन्वयक,एपीसी आलोक स्वर्णकार,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी खरसिया एल.एन. पटेल एवं यूनिसेफ एवं रूम टू रीड के प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया।
सभी ने प्रशिक्षण की प्रगति को सराहा।
समूचे प्रशिक्षण कार्यक्रम के सूत्रधार एवं संयोजक विकासखंड स्रोत समन्वयक प्रदीप कुमार साहू रहे।

विकास खण्ड खरसिया के सभी मास्टर ट्रेनर्स एवं संकुल समन्वयकों की भूमिका भी प्रशिक्षण में सराहनीय रही।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!