देश /विदेश

बाज नहीं आ रहा चीन, भारत से तनाव के बीच जिनपिंग ने सेना को दिया ये आदेश

नई दिल्ली: लद्दाख में भारत से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की बात करने वाला चीन अब भी चालबाजी में लगा हुआ है। सीमा पर दोनों देशों के बीच अभी कोई हल नहीं निकल पाया है, ऐसे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने सैनिकों को खुद को मजबूत बनाने और युद्ध की परिस्थितियों के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का आदेश दिया है।

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सशस्त्र बलों को एक वास्तविक युद्ध की स्थिति में प्रशिक्षण को मजबूत करने और एक साथ युद्ध जीतने की क्षमता बढ़ाने का आदेश दिया है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की योजना 2027 तक पीपल्स लिबरेशन आर्मी को अमेरिकी सेना के बराबर बनाने की है।

शी जिनपिंग ने कहा कि सेना को युद्ध जीतने के स्तर पर प्रशिक्षण पर ध्यान देना चाहिए। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि यदि पीएलए खुद को अन्य प्रमुख शक्तियों के साथ खड़ा करना चाहता है तो उसे एक आधुनिक युद्ध शक्ति में बदलना चाहता है, पीएलए को कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाना होगा।

मई से सीमा पर चल रहा है तनाव

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के 67 वर्षीय नेता और लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे शी जिनपिंग केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी हैं। जो 20 लाख सैनिकों की क्षमता वाला देश है।

बता दें कि भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति मई से चल रही है और इसे कम करने के लिए लगभग 8 दौर की चर्चा हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, सीएमसी बैठक में शी जिनपिंग ने सेना को एक नए समय के लिए मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही साथ सैन्य रणनीति पर पार्टी के विचारों को लागू करने के लिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!