Uncategorised

किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में आया कनाडा के प्रधानमंत्री का बयान, जानें क्या कहा

नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ हो रहे किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में अपना बयान दिया है। गुरु नानक (गुरुपुरब) की जयंती के अवसर पर बोलने के दौरान उन्होंने भारत में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का उल्लेख किया है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, इस कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय के कनाडाई लोगों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री ने ये बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत से किसानों के प्रदर्शन को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वो चिंताजनक हैं। हमें आप लोगों के परिजनों की चिंताएं हैं।

कनाडा हमेशा किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ है: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा हमेशा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक में है और भारत में ऐसे प्रदर्शनों के हक में अपनी बात रखता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम कई तरीकों से भारतीय प्रशासन के साथ संपर्क में हैं और अपनी चिंताओं को व्यक्त कर रहे हैं, ये वक्त हैं जब हम एकजुट रहें।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!