खेलछत्तीसगढ़

इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेलों के सुचारू संचालन पर जोर

जगदलपुर -कलेक्टर रजत बंसल ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेलों के सुचारू संचालन पर जोर देते हुए इसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। रविवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम के संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर बंसल ने कहा कि बस्तर की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण से निखारने के लिए संभाग मुख्यालय जगदलपुर में किये जा रहे खेल अधोसंरचनाओं के विकास तेजी से किया जा रहा है। अंचल के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी कड़ी में इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का भी कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन खेल अधोसंरचनाओं का लाभ खिलाड़ियों को निरन्तर मिले, इसके लिए आवश्यक है कि यह संस्थान आर्थिक रूप से भी मजबूत हो तथा यहाँ खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं मिले। उन्होंने यहां निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में एमआईसी सदस्य एवं वरिष्ठ खिलाड़ी यशवर्द्धन राव, अनुविभागीय दंडाधिकारी दिनेश नाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेन्द्र डेकाटे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा, सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!