छत्तीसगढ़रायगढ़

गिरधर,गुहाराम,ओपी,विकास, सत्यानंद, विवेक शामिल…

रायगढ़। प्रदेश भाजपा ने आज पार्टी के कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत विधानसभा की प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए पदाधिकारियों केे नामों की घोषणा कर दी है। इसके तहत बिलासपुर संभाग के लिए कृष्ण कुमार राय को प्रभारी तो रजनीश सिंह को सहयोगी बनाया गया है।

इसी तरह विधानसभा वार जारी किये गये पदाधिकारियों ने नाम में पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा को लैलूंगा, श्रीमती गोमती साय व विजय शर्मा को रायगढ़, छत्तर सिंह नायक को सारंगढ़, लखन लाल देवांगन को खरसिया, विकास महतो को धरमजयगढ़, ननकी राम कंवर को रामपुर,ओपी चौधरी को कोरबा,गिरधर गुप्ता को कटघोरा, जांजगीर-चांपा जिले में सौरभ सिंह व बृजेश गुप्ता को अकलतरा, नारायण चंदेल व सत्यानंद राठिया को जांजगीर-चांपा, श्रीमती कमला देवी पाटले व अशोक चावलानी को सक्ती, रजनीश सिंह व विवेक रंजन सिन्हा को चंद्रपुर, इन्द्रजीत सिंह (गोल्डी) व राजेश सिंह को जैजैपुर और गुहाराम अजगल्ले व श्रीमती हर्षिता पांडेय को पामगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस कार्यशाला में सभी सांसद, विधायक, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, 2018 में विधानसभा भाजपा प्रत्याशी, 2019 में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी व प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक अपनी-अपनी विधानसभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिला प्रभारी-सह प्रभार अपने प्रभार क्षेत्र के जिले की एक विधानसभा व अपने जिले में निवासरत विधानसभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!