

रायगढ़ । जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ द्वारा 10 फरवरी को तहसील कार्यालय में हुए विवाद के बाद द्विवार्षिक चुनाव को टाल दिया गया था लेकिन अब अधिवक्ता संघ के निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने इसके लिए नई तारीख 23 मार्च तय करते हुए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई। बताया जा रहा है कि नई कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया के लिए समय कम होने की वजह से जिस दिन मतदान होगा एवं उसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में करीब 670 से अधिक मतदाता है। जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। अधिवक्ता संघ का चुनाव इस वर्ष का काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि तहसील दफ्तर मारपीट के बाद अधिवक्ता द्वारा एकजुटता के साथ भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए 34 दिन से विभिन्न तरीके से आंदोलन धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलनरत है जिसमें सभी की सहभागिता उल्लेखनीय हैं। वहीं चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय को पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा से सीधी टक्कर है, जबकि महिला अधिवक्ता शारदा मुल्लिक भी वर्तमान में निवर्तमान दोनों को चुनाव मैदान में टक्कर दे रही हैं। इसी तरह दूसरी सबसे महत्वपूर्ण सचिव पद के लिए आशीष मिश्रा, शरद पांडेय, विजय डनसेना ( खरसिया ) के बीच खींचतान चालू हो चुकी हैं। एवं कोषाध्यक्ष के लिए जय मालाकार एवं महिला अधिवक्ता शकुंतला के बीच सीधी टक्कर है।
शहर के चौक चौराहे पर खूब हो रहा है चर्चा सत्ताधारी पक्ष के समर्थक रहे अधिवक्ता अपना वर्चस्व बहाल रख पाते है या साहेब के पिक्चर देखने-दिखाने के बहाने हुई गुफ्तगूं वाली समर्थक अपनी सेंध लगाने में सफल होते हैं यह देखने वाली बात है…
शहर के चौक चौराहे पर खूब हो रहा है चर्चा सत्ताधारी पक्ष के समर्थक रहे अधिवक्ता अपना वर्चस्व बहाल रख पाते है या साहेब के पिक्चर देखने-दिखाने के बहाने हुई गुफ्तगूं वाली समर्थक अपनी सेंध लगाने में सफल होते हैं यह देखने वाली बात है…




