खरसिया

कोयला गाड़ी ग्रामीण सड़क पर चलना बंद नही हुआ तो होगी बड़ी आन्दोलन

कोयला गाड़ी ग्रामीण सड़क पर चलना बंद नही हुआ तो होगी बड़ी आन्दोलन

रह-रह कर ग्रामीण सड़क पर भीम काया वाहनों के परिचालक पर उठते रहे हैं सवाल, स्थाई समाधान न होने से

राबर्टसन साईडिंग में चलने वाले कोयला ट्रकों के खिलाफ स्थानीय रहवासियों ने मोर्चा खोलते हुए सप्ताह भर का अल्टीमेटम देते हुए आन्दोलन कि चेतावनी दिया गया है ।

पामगढ़ के पूर्व सरपंच लीलाधर राठिया, युवक कांग्रेस महासचिव तारेन्द्र डनसेना, बसंत डनसेना, मेहत्तर डनसेना ने बताया गया कि खरसिया ब्लाक के ग्राम नावागांव, पामगढ़, छोटेडूमरपाली व बड़ेडूमरपाली होते हुए राबर्टसन रेल्वे स्टेशन तक ग्रामीणों के आवागमन के लिए पहुंच मार्ग के लिए सड़क बना हुआ है । उक्त सभी गांव के स्कूल इसी सड़क किनारे बना हुआ है । जिसमें छोटे- छोटे स्कूली बच्चे पड़ते है । लेकिन इस सड़क का उपयोग निजी उद्योग घरानों कम्पनी के द्वारा राबर्टसन रेल्वे स्टेशन में कोयला ढुलाई के लिए किया जा रहा है । प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों का आवागमन होता है ।

जिस कारण सड़कों की हालत खराब हो गई है । उक्त कोयला गाड़ी के चलने से सड़क किनारे लगे खेतों का फसल भी खराब हो रहा है । जिस कारण किसानों को मंड़ी मे फसल बेंचने में काफी परेशानी होती है । सड़क पर चलने वाले कोयला ट्रकों को बगैर लाईसेंसी वाले ड्राईवरों से 24 घण्टे का कार्य करवाया जा रहा है । जो ट्रकों के 4 चक्का को उपर उठाकर फूल स्पीड़ में चलाते रहते है ।

रहवासियों ने दिए अल्टीमेटम….

जिस कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है । जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण बड़ेडूमरपाली मे दो दिन पहले हुए घटना से पता चलता है और ना ही कम्पनी के द्वारा प्रभावित गांव में विकास कार्य भी नही करवाया जा रहा है ।

कुल मिलाकर इस सड़क पर चलने वाले कोयला ट्रकों से जनधन की हानी ही हो रही है । जिसे देखते हुए रहवासियों ने शासन प्रसाशन से मांग किए हैं कि इस सड़क पर भारी वाहन का आवागमन बंद किया जाए । साथ ही साथ चेतावनी दिया है, कि यदि सप्ताह भर में कोयला ट्रकों का आवागमन बंद नहीं किया गया ,तो विधिवत अनिश्चित कालीन आन्दोलन करने पर बाध्य होगें । जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी कम्पनी की होगी ।

पावर जनरेशन कंपनी का वाहन और कोयला है अडानी समूह का नहीं जिम्मेदार ने टेलिफोनीक चर्चा में बताएं कि

गाड़ी हमारी कंपनी का गाड़ी नहीं है छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन का है मरवाहा प्लांट को कोयला जाता है पहले राबर्टसन साइडिंग से एसईसीएल का कोयला जाता था अभी छत्तीसगढ़ राज्य परिवहन का कोयला जा रहा है हमारे ग्रुप का कोयला नहीं है –अजय भटनागर

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!