खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध


खरसिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की खरसिया इकाई ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत रायगढ़ चौक में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रायगढ़ रोड पर चक्का जाम कर योजना का नाम बदले जाने के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।



प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा की मूल भावना को कमजोर कर रही है। नेताओं ने कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों के रोजगार, सम्मान और अधिकार से जुड़ी है तथा महात्मा गांधी के नाम से इसका जुड़ाव ग्राम स्वराज की भावना का प्रतीक रहा है।



धरने का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज गबेल और शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में एनएसयूआई कार्यकर्ता, पूर्व पार्षद, सेक्टर प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

फोटो क्रेडिट -✍️विद्या कुमार चौहान



चक्का जाम के कारण कुछ समय तक रायगढ़ रोड पर यातायात प्रभावित रहा। प्रशासनिक समझाइश के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!