ख़बरें जरा हटकरविविध खबरें

जहरीली शराब पीने से अब तक 7 लोगों की मौत…

मंडी । हिमाचल में जहरीली शाराब पीने के कारण मरने वालों की संख्या अब 7 हो गई है। बुधवार को 5 लोगों ने दम तोड़ा था, वहीं गुरुवार तड़के 2 और लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सीता राम पुत्र बंगालू राम निवासी खनयोड तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीता राम ने घर मे दम तोड़ा है। उसने 17 जनवरी को शराब पी थी। सीता राम मिस्त्री का काम करता था। परिजनों को कमरे में पानी की बाेतल में शराब मिली हुई मिली है। पुलिस ने बोतल व शव कब्जे में लिया है। वहीं, भगत राम की गुरुवार तड़के मौत हो गई। वह नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था।

इसके अलावा जहरीली शराब पीने से भर्ती गणपत की हालत नाजुक है। आधी रात को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। अभी तीन और लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बुधवार को पांच लोगों की मौत हुई थी। इस तरह अब तक सात लोग जान गंवा चुके हैं। एसडीएम धर्मेश रामोतरा ने मौत की पुष्टि की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!