
खरसिया।कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर जाएगी। इस पूरे यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की इकाई जी-जान से जुटी हुई हैं। यात्रा के दौरान राहुल गाँधी के साथ प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता भी मौजूद होंगे।

सांसद राहुल गाँधी लोगों से भेंट करेंगे और अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को सम्बोधित भी करेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा भी काफी चुस्त-दुरुस्त होगी।

प्रदेश में होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए फाइनल सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी कर दी गई हैं। इस रुट चार्ट में बताया गया है कि कल यानी 08 फरवरी को न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के बॉर्डर से दाखिल होगी।
न्याय यात्रा की तैयारी…

कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व केबिनेट मंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा. छत्तीसगढ़ के लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं. न्याय यात्रा छत्तीगसढ़ में 08 फरवरी को 10 बजे रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 09 और 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी.

बताया कि हम सब के लाडले नेता हमारे नेतृत्व करता खरसिया विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता 11 फरवरी को राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने जुटे हुए हैं कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मंत्री शिव डहरिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार के साथ खरसिया क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल नहरपाली एवं चपले चौक का निरीक्षण किया।
https://www.youtube.com/live/U72FtwhHTfA?si=-tAYxjvBwWpkzuT0
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने खरसिया कांग्रेस का अतिथि स्वीकार कर भोजन पश्चात सक्ति के लिए रवाना हुए…
दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा कोरबा में प्रवेश करेगी. छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 07 जिलों से होकर गुजरेगी और 536 किलोमीटर व 05 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे.
कांग्रेसी कर रहे पूरी तैयारी …

आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी की न्याय यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के पास वर्तमान में दो सीटें हैं. यात्रा के बाद कांग्रेसियों को उम्मीद है कि इन आंकड़ों में कुछ परिवर्तन जरूर होगा. राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं.





