Railway ने यात्रियों को दिया तोहफा! अब फिर से मिलेगा स्टेशन पर गरमागरम खाना, लेकिन माननी होगी ये शर्त

नई दिल्ली. त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है और इसी के साथ ही ट्रेन से लोगों से ज्यादा से ज्यादा सफ़र करना शुरू कर दिया है. इसी बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है. रेलवे ने स्टेशनों पर कैटरिंग और वेंडिंग यूनिट्स को कुक्ड फूड यानी गरमागरम ताजा भोजन बेचने की इजाजत दे दी है. बता दें कि कोरोनावायरस महामारी की वजह से रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की चीजें बेचना बंद कर दिया था. अब रेलवे ने स्टेशनों पर कुक्ड फूड बेचने की इजाजत दे दी है. अभी तक स्टेशनों पर केवल पैकेज्ड फूड बेचने की मंजूरी मिली हुई थी. हालांकि कहा गया है कि फूड प्लाजा (food plazas), जन आहार , सेल किचन और रिफ्रेशमेंट रूम केवल भोजन पैक करके देंगे. बैठकर खाने की अनुमति नहीं दी गई है.
बैठ कर खाने की अनुमति नहीं
बता दें कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा 30 सितंबर को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी जोन को सलाह दी जाती है कि फूड प्लाजा, फास्ट फूड यूनिट, जन आहार, सेल किचन और रिफ्रेशमेंट रूम के जरिए कुक्ड फूड बेचा जा सकता है. आदेश के मुताबिक, यह सुविधा केवल 31 अक्टूबर तक के लिए लागू होगी. हालांकि, इन सभी स्थानों पर डाइन-इन की इजाजत नहीं होगी.
– जल्दी करें ये काम वरना नहीं मिलेंगे PM किसान सम्मान निधि के 6,000 रुपये इसके अलावा आदेश में कहा गया है कि जिन वेंडर्स के कॉन्ट्रेक्ट 23 मार्च के बाद एक्सपायर हो गए थे, वे 20 फीसदी लाइसेंस फीस का पेमेंट करके 31 अक्टूबर तक ऑपरेट कर सकते हैं. अधिकारियों का कहना है कि महीनों पहले आदेश के बावजूद कई वेंडर्स ने अपनी यूनिट नहीं खोली हैं. इसका कारण लो फुट-फॉल (Low footfall) और कई सामानों की बिक्री पर रोक है.
स्टॉल खोलने के लिए दबाव ना बनाएं
वहीं वेंडर्स एसोसिएशन ने रेलवे को एक लेटर भेजा है. जिसमें कहा गया है कि Covid-19 संकट के चलते वे प्लेटफॉर्म्स पर अपनी सर्विस शुरू करने के लिए तैयार नहीं है. वेंडर्स ने अधिकारियों से कहा है कि वे स्टॉल खोलने के लिए दबाव ना बनाएं. बता दें कि 25 मार्च को देश भर में लॉकडाउन घोषित करने के चलते रेलवे स्टेशनों पर सभी स्टॉल बंद कर दिए गए थे.



