
खरसिया। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत रायगढ़ जिले में 27 फरवरी रविवार को पोलियो वैक्सीन की खुराक का शुभारंभ किया गया।

जिसमे खरसिया सिविल अस्पताल में डॉ. डी. पी. पटेल व विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम चपले में कृष्ण कुमार पटेल जनपद उपाध्यक्ष खरसिया, हीरालाल पटेल उपसरपंच ग्राम पंचायत चपले, ईश्वरी पटेल, सूरज पटेल, के. सी. पटेल स्टोर प्रभारी, नंदकुमार साहू एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में शून्य से 05 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।

आपको बता दें कि अभियान में पहले दिन 27 फरवरी को बूथ स्तर पर एवं 28 फरवरी तथा 01 मार्च 2022 को बूथ गतिविधियों में छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण टीम के द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा।
कलेक्टर भीम सिंह एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी ने सभी अभिभावकों को अपने 5 साल तक बच्चों को पल्स पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो वैक्सीन की खुराक अवश्य पिलाने हेतु आग्रह किया है।




