छत्तीसगढ़
शरद पवार ने मुख्यमंत्री बघेल को हापुस आम और महाराष्ट्र का कल्चर भेजा

रायपुर । महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और सुप्रिया सुले ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हापुस आम और महाराष्ट्र का कल्चर गिफ्ट प्रदान किए।
गिफ्ट प्रदान करने छत्तीसगढ़ के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल वर्मा और महामंत्री पुरषोत्तम पांडे और विधायक बृहस्पति सिंह पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र नितिन त्रिवेदी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शरद पवार को धन्यवाद करने हुए कहा कि शरद पवार भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता हैं। पवार महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार के गठन के सूत्रधार हैं। महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा कांग्रेस शामिल हैं। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य की सीमा एक दूसरे से लगती है।




