आध्यात्मछत्तीसगढ़

सिरौली में भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन…

सिरौली, डभरा – ग्राम सिरौली की पावन धरा पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। शिव लोक वासी श्री धनंजय कुमार पटेल की पुण्य स्मृति में “संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन 10 मार्च से 16 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें श्रद्धेय श्री अशोक महाराज जी अपने मधुर संगीत एवं आध्यात्मिक वाणी से भक्तों को रसपान कराएंगे।

कलश शोभायात्रा से होगा शुभारंभ

09 मार्च 2025 को दोपहर 03 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भक्तगण भव्यता और श्रद्धा के साथ भाग लेंगे। अगले दिन 10 मार्च को वेदी पूजन,देव आह्वान एवं भागवत कथा का शुभारंभ होगा।

अलौकिक कथा प्रसंगों का श्रृंगार

इस भागवत कथा में भगवान के विभिन्न अवतारों एवं लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

11 मार्च – शुक्र-परीक्षित संवाद, वाराह अवतार

12 मार्च – कपिल अवतार, ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र, नरसिंह अवतार

13 मार्च – वामन अवतार, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

14 मार्च – कृष्ण बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा

15 मार्च – महारास एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव

16 मार्च – सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष कथा

भक्ति का महोत्सव: सहस्त्रधारा एवं तुलसी वर्षा

16 मार्च को कथा विश्राम के बाद तुलसी वर्षा, सहस्त्रधारा एवं ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत महाप्रसाद वितरण होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति-भाव से सम्मिलित होंगे।

श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

आयोजक परिवार की ओर से श्रीमती लीलावती पटेल,मिथिलेश-राधिका पटेल,सोम्या पटेल एवं समस्त पटेल परिवार ने समस्त भागवत प्रेमियों से आग्रह किया है कि इस दिव्य आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर अक्षय पुण्य के भागी बनें।

ग्रामवासियों में उत्साह,भक्तिमय माहौल

इस आयोजन को लेकर पूरे ग्राम में भक्तिमय माहौल है। श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में जुटने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे यह आयोजन एक ऐतिहासिक भक्ति महोत्सव बनने की ओर अग्रसर है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!