छत्तीसगढ़तमनार

सहायक उप निरीक्षक रमेश बेहरा हुये सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय और थाने से दी गई विदाई

रायगढ़ । थाना तमनार में कर्तव्यस्त सहायक उप निरीक्षक रमेश बेहरा दिनांक 31.08.2022 को पुलिस विभाग में सेवा देते अपनी 62 वर्ष की आयु की पूर्ण कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये जिन्हें थाना तमनार एवं पुलिस कार्यालय में ससम्मान विदाई दिया गया ।

दिनांक 06.09.2022 को एसपी आफिस में सेवानिवृत्त के लिये आयोजित कार्यक्रम में एडिशनएल एसपी लखन पटले एवं माहेश्वर नाग द्वारा एएसआई रमेश बेहरा का शॉल, श्रीफल देकर विभाग को दी गई सेवा के लिये आभार व्यक्त कर उनका सम्मान किया गया साथ ही मोमेंटो देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दिये ।

इस दौरान मौजूद आर.आई. अमरजीत खुंटे एवं कार्यालय के स्टाफ भी उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिये । सहायक उप निरीक्षक रमेश बेहरा जिले के थाना कोतवाली, लैलूंगा में भी लंबे समय तक कार्य किये, वे सेवानिवृत्त के पूर्व थाना तमनार में पदस्थ थे जिन्हें थाना तमनार से थाना प्रभारी एवं थाने के स्टाफ द्वारा सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दिया गया ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!