
नहरपाली। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां गर्म डस्ट की चपेट में आने से दो कामगार झुलस गए हैं। घटना के पश्चात घायलों को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है।
एक वर्ष पूर्व भी ऐसा ही हादसा…

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे जेएसडब्ल्यू प्लांट के DRI एरिया में अन्य दिनो कि तरह कर्मचारी काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक सीनियर टेक्नीशियन लक्ष्मी प्रसाद यादव और

हेल्पर लकेश्वर बंजारा कुर्रुभांठा के ऊपर गर्म ख़ौलता हुआ डस्ट गिर गया। गर्म डस्ट गिरने से दोनों कामगार काफी झुलस गए हैं।

प्लांट में हादसे की खबर जंगल में लगी आग की भांति फैल गयी। तत्काल प्लांट प्रबंधन ने घायलों को जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां दोनों घायलों के उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि घायलो को बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से लिफ्ट कर मुम्बई के हास्पिटल ले जाने कि व्यवस्था किए जा रहा है …




