छत्तीसगढ़

मेयर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी शहर की चाबी

रायपुर। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार छ्त्तीसगढ़ के दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बाद मेयर एजाज ढेबर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया और उन्हें प्रतिकात्मक तौर पर शहर की चाबी सौंपी। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पहुंचने के बाद उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू आज सुबह विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंची। एयर पोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति शहर के जगन्‍नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। यहां ACS सुब्रत साहू और अन्य अधिकारियों सहित मंदिर प्रबंधन की ओर से पुरंदर मिश्रा ने उनका स्वागत किया। जगन्नाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने दर्शन, पूजा-पाठ के साथ ही आरती में हिस्सा लिया।

राष्ट्रपति इसके बाद विधानसभा मार्ग पर स्थित ब्रह्मकुमारी संस्‍थान के शांति सरोवर पहुंची। उन्होंने यहां रिट्रीट सेंटर में सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीज बहनों ने उनका भावभीना स्वागत किया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!