
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को रायपुर पहुंची हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने चक दे इंडिया नारे के साथ हाकी वर्ल्डकप की ट्राफीउठाई और जीत के लिये हाकी इंडिया को शुभकामनाएं दी वहीँ भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए शुभकामना बैनर पर मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर भी किया।

उल्लेखनीय है कि हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया गया है। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।

हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत किया गया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बघेल ने हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनवारण किया।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर आ रही है। इसके पूर्व 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी को सौंपा जाएगा। अंत में ये ट्राफी विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी।




