
दीपावली है साहब रस्म अदायगी तो बनता है…
रसगुल्ला, पेड़ा, काजू कतली, पनीर और खोवा की होगी जांच..
फूड एंड सेफ्टी की टीम ने बरमकेला,खरसिया और रायगढ़ से कलेक्ट किये सैम्पल…
शासन प्रशासन द्वारा आमजन के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य पदार्थो में मिलावट खोरी ना हो इसके लिए विभिन्न प्रकार के नियम कानून बनाए गए हैं। साथ ही इन नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए संविधान के तहत विभाग भी बनाए गए है, परंतु जिम्मेदारों के अनैतिक इच्छा पूर्ति के चलते या यूं कहें कि केवल रस्म अदायगी के लिए ये सभी नियम कानून मात्र कागजों तक ही सीमित होकर रह गए है। खाद्य सामग्रियों की शुद्धता मिलावटखोरों के अधिक मुनाफे की भेंट चढ़ गई है। इसका परिणाम ये हुआ कि आज मानव विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहा है। जिले में मिलावट का धंधा चरम पर है, परंतु यहां मिलावटी खाद्य पदार्थो की जांच के लिए न तो प्रभावी तरीके से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए जा रहे सभी दुकान-प्रतिष्ठानों का निरीक्षण हो रहा है। आलम ये है कि आमजन को उपलब्ध हो रहे खाद्य पदार्थ शुद्ध है या मिलावटी, ये स्वयं खाद्य सुरक्षा विभाग ही नहीं जानता है।

रायगढ़ जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। भले ही विभागीय अधिकारी खाद्यपदार्थो के नमूने संग्रहित कर, उनकी जांच कराने का दावा कर रहें है, परंतु क्षेत्र में स्थिति इसके विपरीत है।

जिक्र करें पूरे जिले में खाद्य पदार्थो की जांच कार्रवाई का तो इसका अंदाजा संभवत इसी बात से लगाया जा सकता है कि गिने चुने दुकानों का जांच कर, अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है।
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने रायगढ़ शहर के साथ ही खरसिया व बरमकेला ब्लाक में जांच अभियान चलाते हुए दूध डेयरी व होटलों में खाद्य सामग्रियों की जांच की। इस दौरान 06 जगहों से रसगुल्ला, पेड़ा, काजू कतली, पनीर और खोवा के सैम्पल कलेक्ट किये हैं जिन्हें अब लैब जांच के लिए भेजा जायेगा।
दीपावली महापर्व को लेकर अब चंद दिन ही शेष रह गये हैं। बाजार सज चुके हैं और खरीदारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में इन दिनों होटल व दूध डेयरियों में इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं क्योंकि पर्व के दौरान नमकीन, मिठाईयों के अलावा खोवा, पनीर की खासी डिमांड होती है। यही वजह है कि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने अब होटल व दूध डेयरी से सैम्पल कलेक्ट करने का अभियान तेज कर दिया है ताकि समय रहते खाद्य सामग्रियों की जांच हो जाये और बाजार में अमानक स्तर के खाद्य सामग्रियां न उतर पाये और उसका सेवन करने से लोगों की दीवाली फीकी न पड़ जाये।
इसी कड़ी में फूड एंड सेफ्टी विभाग की अलग-अलग टीमों ने मंगलवार को सघन जांच अभियान चलाया और रायगढ़ शहर के साथ ही खरसिया व बरमकेला में डेयरी से लेकर होटलों तक में दबिश देकर खाद्य सामग्रियों को परखा और गुणवत्ता में संदेह होनेे पर लैब जांच के लिए सैम्पल जब्त किये हैं। इसमें बरमकेला ब्लॉक के अविनाश ट्रेडर्स से रसगुल्ला, उमेश स्वीट्स से पेड़ा के नमूने तो खरसिया ब्लॉक के गोकुल रेस्टोरेंट्स से काजू कतली, कोलकाता डेयरी से खोवा और अंकित डेयरी से पनीर के सैम्पल जब्त किये गये जबकि रायगढ़ शहर में सिर्फ श्री श्याम दूध डेयरी ढिमरापुर चौक से खोवा के नमूने जांच के लिए लिये गये हैं।
दीपावली तक जारी रहेगी जांच
फूड सेफ्टी अधिकारियों की मानें तो राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार उनका यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा। दीपावली पर्व तक किराना दुकान, जनरल स्टोर, होटल, दूध डेयरी में खाद्य पदार्थों की जांच करते हुए सैम्पल कलेक्टर किये जायेंगे और जांच के लिए रायपुर लैब भेजे जायेंगे।

कह दो अंधेरों से कहीं और घर बना लें
मेरे नगर में रौशनी का सैलाब आया है...
लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है त्योहारों का सीजन आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो जाता है. विभाग मिलावटी और खुले में बेचे जा रहे खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्यवाही की रस्म अदायगी के लिए…




