जिला परिक्रमा

अंतर्राष्ट्रीय किडनी दिवस पर 636 मरीजों का जांच

अंतर्राष्ट्रीय किडनी दिवस पर 636 मरीजों का जांच किया गया

गरियाबंद 13 मार्च 2020अंतर्राष्ट्रीय किडनी दिवस 12 मार्च के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किडनी रोग संबंधी जनजागरूकता लाने तथा किडनी रोग से बचाव एवं इसके उपचार की जानकारी को जनसामान्य तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाने जनजागरूकता अभियान की शुरूआत की गई है।

सीएमएचओ डॉ. एन.आर. नवरत्न ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय किडनी दिवस पर विकासखण्ड देवभोग के ग्राम सुपेबेड़ा एवं निष्टीगुड़ा में जिला स्तरीय किडनी संबंधी विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा 144 मरीजों का जांच किया गया। उक्त दिवस पर जिलों के विकासखण्डों में भी किडनी जांच संबंध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर भी किडनी के मरीजों की जांच की गई। अंतर्राष्ट्रीय किडनी दिवस के अवसर पर कुल 636 मरीजों का जांच किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!