लोगों के समस्याओं के निराकरण के लिया खरसिया पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड़ में…

सड़क पर पुलिस और राजस्व अमला के अधिकारी उतरकर जाम के वजह बनने वाले दुकानदारों को दी समझाइश,सामानों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को किया सुचारू…
खरसिया। वर्षों बीत गया पुलिस और प्रशासन का बेहतर तालमेल मेल देखें क्षेत्रवासियों को एसडीओपी और एसडीएम के जुगलबंदी ने कोरोना काल के समय देखने को मिला था लाॅ एण्ड आर्डर की बात हो पुलिस और प्रशासन के ताल मेल आज फिर याद ताजा कर दिया…
आज एसडीएम डाक्टर प्रियंका वर्मा , एसडीओपी प्रभात पटेल के अगवानी में नगर की ट्रैफिक,जाम व्यवस्था का जायजा लेने निकले, दुर्गा पूजा के समय हो रहे ट्रैफिक जाम को लेकर नगर के चौक चौराहों ,दुकानों का निरीक्षण किया ।
जिसमे कुछ दुकानों ने दुकान से बाहर सड़कों पर अपना समान फैला कर रखे जाने की वजह से आने-जाने वाले राहगिरो ,वाहनों चालकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा था वहीं जाम की समस्या बनी रहता था जिसके निराकरण के लिए दुकानदारों अपना सामान सड़क पर बाहर न निकालने की समझाइश दी गई और रखे गए सामानों को दुकानों के अंदर रखवाया गया जिससे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित न हो और लोग सुगमता से आवाजाही कर पाएं।

ज्ञात हो की कल नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई थी जिसमें पत्रकार,स्थानीय नागरिकों ने स्थानीय प्रशासन के आलाधिकारी के अनुपस्थिति को रेखांकित करते हुए तीखी प्रतिक्रिया किए थे और आम नागरिकों द्वारा जाम की स्थिति से तहसीलदार लोमेश कुमार मिरी को अवगत कराएं थे। आज जिस खरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ प्रियंका वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रभात पटेल, खरसिया तहसीलदार लोमस कुमार मिरी,खरसिया थाना प्रभारी कुमार गौरव साहु नायब तहसीलदार, सीएमओ नगर पालिका परिषद खरसिया , चौकी प्रभारी संजय नाग की टीम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर के सड़कों पर टीम वर्क के साथ दुकानों के बाहर सड़कों पर फैले अव्यवस्थित सामानों को अंदर कराने एवं यातायात को सुगम करने से आवाजाही करने वाले आमजनों ने राहत महसूस किए, पुलिस और प्रशासन के सजगता पूर्ण कार्यवाही जन मानस में चर्चा का बिषय रहा।

खरसिया क्षेत्र में यूं पुलिस और प्रशासन का जुगलबंदी से क्षेत्र में अमन-चैन के लिए सोने पर सुहागा वाली कहावत चरितार्थ हो …


