
खरसिया। खरसिया थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम छोटे देवगांव एनएच49 पर पुलिया क्रमांक 116/3 के नीचे झुरमुट से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक आसमानी रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 05 पैकेट गांजा जब्त किया, जिसका कुल वजन 10.370 किलोग्राम और अनुमानित बाजार मूल्य करीब 70 हजार रुपये आस-पास बताई गई है।
उपनिरीक्षक अमरनाथ शुक्ला के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर गांजे की पहचान, तौल और जप्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल के बाद गांजे को मौके पर ही सीलबंद किया गया तथा पूरी कार्यवाही कराई गई।
खरसिया पुलिस ने इस मामले0633/25 में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।




