रायगढ़
भौतिक शास्त्र में ऑनलाइन क्विज का आयोजन

भौतिक शास्त्र में ऑनलाइन क्विज का आयोजन

स्थानीय किरोडीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा लाकडाउन अवधि में विद्यार्थियों में भौतिक शास्त्र विषय के प्रति रूचि बढाने एवं विषयवस्तु के पुनरीक्षण के उद्देश्य से महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं के लिए दिनांक 5 मई 2021 को ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें
विभिन्न महाविद्यालयों के 487 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमे से 178 विद्यार्थियों ने निर्धारित समयावधि में उत्तर पत्र प्रस्तुत किया । 50 % या अधिक अंक प्राप्त करने वाले 102 विद्यार्थियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किये गए. इस क्विज का सफल संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल पाणिग्राही एवं सहा. प्राध्यापक अशोक पटेल द्वारा किया गया ।




