छत्तीसगढ़रायगढ़

धान खरीदी केन्द्रों में एसडीएम रखेंगे निगरानी, कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक

रायगढ़। कलेक्टर  भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर सिंह ने आगामी धान खरीदी के मद्देनजर सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  ने सीमावर्ती क्षेत्रों के उपार्जन केन्द्रों के साथ सभी संवेदनशील खरीदी केन्द्रों की विशेष रूप से निगरानी के निर्देश तहसीलदारों को दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील केन्द्रों में सीसी टीवी कैमरा लगवाया जाए। अधिकारियों ने बताया कि 30 नवम्बर तक सीसी टीवी कैमरे लगवा दिए जायेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्ट की भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेक पोस्ट पर नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा। साथ ही यहां ड्यूटीरत कर्मचारियों के लिए बिजली, पानी एवं बैठक की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  ने किसानों के ऑनलाईन एन्ट्री तथा उसमें त्रुटि सुधार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तहसील माड्यूल खुला हुआ है। धान बोने वाले किसान का रकबा शून्य दिखा रहा है अथवा उसमें सुधार की जरूरत है तो वह तहसील माड्यूल पर किया जा सकेगा तथा सभी तहसीलदार किसानों के रकबा संशोधन के समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर  ने खाद्य विभाग को बारदानों का पर्याप्त स्टॉक रखने एवं किसान बारदानें के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सोसायटी में उपलब्ध बारदानें की स्टॉक की मॉनिटरिंग करें एवं कमी होने पर तत्काल सूचित करें।
बैठक में अपर कलेक्टर  आर.ए.कुरूवंशी, संयुक्त कलेक्टर   राजीव पाण्डेय, सुश्री अभिलाषा पैंकरा, समस्त डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!