ChhattisgarhRaigarh

41वें चक्रधर समारोह के शुभारंभ अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रण…

रायगढ़। कला, संगीत और संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को समर्पित 41वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को रायगढ़ के रामलीला मैदान में होगा। शुभारंभ समारोह शाम 05 बजे आयोजित किया जाएगा।

समारोह के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल  रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह करेंगे।

इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया,खरसिया विधायक उमेश पटेल,धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान तथा जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

दस दिनों तक सजेगा कला-संस्कृति का मंच

14 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह में प्रतिदिन शाम 06 बजे से रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार शास्त्रीय नृत्य,संगीत, लोककला और विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की मनोहारी प्रस्तुतियों से समारोह को गरिमा प्रदान करेंगे।

चक्रधर समारोह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और कला-परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह आयोजन न केवल कलाकारों को मंच प्रदान करता है, बल्कि कला के प्रति रायगढ़ की गहरी आत्मीयता और सांस्कृतिक चेतना को भी अभिव्यक्त करता है।

मीडिया प्रतिनिधियों से सहभागिता का आग्रह

चक्रधर समारोह आयोजन समिति, रायगढ़ की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभारंभ समारोह सहित पूरे आयोजन के कवरेज के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

आयोजन समिति ने मीडिया प्रतिनिधियों से समारोह में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

स्थान : रामलीला मैदान, रायगढ़
शुभारंभ : 14 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम : 14 से 23 सितंबर, प्रतिदिन शाम 06 बजे से

🙏 आप सभी मीडिया प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!