Chhattisgarhछत्तीसगढ़विविध खबरेंसक्ती

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव,राहत कार्यों का लिया जायजा

चंद्रपुर। बाढ़ की स्थिति के बीच चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने चंद्रपुर, सकराली,साराडीह और उपनी का दौरा कर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों और राहत दल के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने में सहयोग किया।

https://www.facebook.com/share/p/1HmQzMtdMk/

उन्होंने अधिकारियों के संपर्क में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार जानकारी ली और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर सहायता और संवेदना का संदेश दिया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!