ChhattisgarhKharsiaRaigarhRaipurखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक,खरसिया विधायक उमेश पटेल हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में रविवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के शांति नगर स्थित निवास कार्यालय में हुई, जिसमें खरसिया विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल सहित प्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा विधायकगण उपस्थित रहे। विधायक दल की बैठक में जनहित के विषयों तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश प्रभारी के रूप में सुखदेव भगत का यह छत्तीसगढ़ का पहला दौरा है। उनके प्रवास के दौरान संगठन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधायक दल, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों और पार्टी की समितियों के साथ अलग-अलग स्तर पर संवाद और बैठकें हुईं।

बैठक को आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधायक दल की चर्चा में जनसरोकार के मुद्दों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर भी विचार हुआ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!