खरसियाछत्तीसगढ़विविध खबरें

खरसिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से स्कूटी सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल…

खरसिया। नगर पालिका परिषद खरसिया क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। शाम के समय अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण नगर में तेज हवा और बारिश से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पुराने सेमल का पेड़ गिर गया।

सौजन्य फोटो अंशु पटैल

यह हादसा खरसिया पोस्ट ऑफिस रोड के कली मंदिर के पास हुआ, जब यादव परिवार की स्कूटी पर सवार मां-बेटा वहां से गुजर रहे थे। पेड़ उनके ऊपर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घोर लापरवाही पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों की अति विशिष्ट जनों का आना-जाना होता है वहां इस तरह…

वहीं सड़क में खड़ी गाड़ियों का भी नुकसान होने जानकारी आ रहा है।पास में निवास करने वाले पुलिस परिवार बाल-बाल बचा जरा सा इधर-उधर हुए रहता विशाल पेड़ तो पुलिस परिवार आता चपेट में …

स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद राहत कार्य तेजी से शुरू किया गया। घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल खरसिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत नाजुक है, जिसके कारण एंबुलेंस में डॉक्टर पटेल स्वयं साथ गए हैं।

https://twitter.com/naikg3787/status/1831742821604462970?t=02VYwIahRcJQdH2Kmjampg&s=19

इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, और लोग इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध हैं।पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अति विशिष्ट लोगों का आना-जाना रुकना होता है फिर ऐसी लापरवाही क्यों?

घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, सुरक्षा के लिहाज से इलाके का निरीक्षण शुरू कर दिया है ताकि आगे ऐसी कोई दुर्घटना न हो।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!