
रायगढ़ । आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया, इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में रायगढ़ यूनिवर्सिटी से ताइक्वांडो व हैंडबाल की टीम को जगह नहीं दी गयी थी न ही इसके बारे में छात्रो को बताया गया है जिसके बाद छात्र खिलाड़ियों ने यूनिवर्सिटी में खेल का दिन करीब आते देख यूनिवर्सिटी से बात करने की कोसिस की तो उन्हें कई प्रकार के भ्रामक जानकारी मील जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दिनांक 22 फरवरी को पहला ज्ञापन सौंपा गया जिसके पश्चात दिनांक 24 फरवरी को दूसरा ज्ञापन छत्तीसगढ़ के खेल एवं शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के नाम सौंपा गया पर कोई कार्यवाही होती हुई नजर नही आई।

जिसके बाद गुस्साए छात्रो ने शुक्रवार को करीब 12 बजे से यूनिवर्सिटी के बाहर साढ़े तीन घण्टे कड़ी धूप में बैठ कर प्रदर्शन करना पड़ा जिसके बाद यूनिवर्सिटी द्वारा प्रयास करने का आश्र्वासन दिया जिसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया। विदित हो कि पिछले 02 वर्षो से कोरोना के कारण सभी खेल कूद प्रभावित थे पर अब स्थिति सामान्य होने के बाद भी यदि खेलने का मौका नही मिलता है तो छात्रों को मनोबल पूर्णरूप से चूर-चूर हो जाएगा।




