560 बच्चों की मदद के लिए आगे आए सचिन तेंदुलकर, इस संगठन से मिलाया हाथ

मुंबई : पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट कर लोगों को कोरोना महामारी से बचने के तौर-तरीके साझा करने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी दरियादिली का नमूना पेश किया है। उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ मिलकर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की आर्थिक मदद के लिए दरियादिली का नमुना पेशा किया है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एनजीओ परिवार (NGO parivaar) के साथ मिलकर काम करने का मन बनाया है। एनजीओ परिवार वह संगठन है जिसने मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के दूरदराज के गावों में सेवा कुटीर का निर्माण किया है।
सिहोर जिले के सेवानिया, खापा, नयापुरा, बीलपाति और जामुनझील गांव के बरेला भील और गोंडा जनजातियों के बच्चों को तेंदुलकर इस संगठन के जरिए पौष्टिक भोजन और शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
NGO के मुताबिक सचिन तेंदुलकर की यह पहल मध्य प्रदेश के उन आदिवासी बच्चों के प्रति उनकी चिंता का प्रमाण है, जो कुपोषण और अशिक्षा से त्रस्त हैं।’ तेंदुलकर यूनिसेफ के सद्भावना दूत के रूप में नियमित रूप से ‘बच्चों के प्रारंभिक विकास’ जैसे जरूरी मुद्दे पर बोलते रहे हैं।