छत्तीसगढ़

मुंगेली नगर पालिका के हुए चुनाव में बहुमत के बाद भी भाजपा हार गई…

मुंगेली नगर पालिका के हुए चुनाव में बहुमत के बाद भी भाजपा हार गई। कांग्रेस के हेमेन्द्र गोस्वामी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इससे पहले भी वे नगरीय निकाय प्रशासन के अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे।

उन्होंने भाजपा की गायत्री आनंद देवांगन को एकतरफा मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया। 21 पार्षदों वाले परिषद में कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी को 14 पार्षदों का समर्थन मिला। अपने खेमे में 11 पार्षद होने के बावजूद बीजेपी केवल 5 ही पार्षदों का समर्थन हासिल कर पाई, 2 वोट नोटा पर पड़े। यानी कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी क्रॉस वोटिंग कराने में कामयाब रहे। उन्होंने कम से कम चार भाजपा के पार्षदों को तोड़ा है।

इससे पूर्व सुबह से ही मुंगेली नगर पालिका परिषद कार्यालय में दोनों दलों के नेताओं के बीच गहमागहमी नजर आ रही थी। भाजपा बहुमत होने की वजह से जीत का दावा कर रही थी। भारतीय जनता पार्टी ने महिला कार्ड खेला था लेकिन उसे नाकामी हासिल हुई है। अधिकांश उपचुनाव की तरह इस बार मुंगेली में उलटफेर होते हुए कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। इसी के साथ हेमेंद्र गोस्वामी की वर्षों पुरानी तमन्ना भी पूरी हुई और वे अब चुने गए अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। अपनी जीत का एलान अपने समर्थकों के बीच आकर खुद हेमेंद्र गोस्वामी ने किया। जिसके बाद भाजपा के समर्थक धीरे-धीरे खीसकते नजर आए ।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनके प्रति पार्षदों का भरोसा है और वे इस भरोसे को कायम रखेंगे। मुंगेली में विकास बिल्कुल ठहर गया है। अपने कुछ दिनों के कार्यकाल में उन्होंने इसे गति देने का प्रयास किया था, अब वे पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर मुंगेली में विकास की नई इबारत लिखेंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!