छत्तीसगढ़
जीएसटी वापसी के फैसले का कैट ने किया स्वागत

रायपुर -जीएसटी कॉउन्सिल की मीटिंग में कपड़ों पर 1 जनवरी 2022 से 5 प्रतिशत के स्थान पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने के निर्णय को वापिस लेने का कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने स्वागत करते हुए इस निर्णय को बेहद तार्किक और वक्त की जरूरत बताया। कैट ने इस निर्णय का देश भर के व्यापारियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा की इससे देश के लाखों कपड़ा व फुटवियर व्यापारियों को राहत मिलेगी जो पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बेहद तनाव की जिंदगी जी रहे थे । कैट ने यह भी कहा की कपडे की तरह फुटवियर पर भी जीएसटी दर बढ़ाने के निर्णय को स्थगित करना भी आवश्यक है।



