
रायगढ़ जिले के पश्चिमी क्षेत्र बरगढ़ खोला में एक युवक की चाकू कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में हत्या की वजह एक तरफा प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. वारदात को प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया, पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ कर रहा है,शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

खरसिया: खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगढ़ खोला के जोबी चौकी क्षेत्र के खम्हार में एक युवक की चाकू कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई.

युवक भाजपा नेता हेमसिंह राठिया परिवार के पोता की हत्या से क्षेत्र मे आक्रोश…. ग्रामीणों ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस को प्रथामिक जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का गोरपार के एक लड़की से मोबाइल पर बातचीत काफी चल रहा था. घटनाक्रम के पूर्व कई बार आरोपी युवक को समझने के उपरांत नही मान रहा था. लड़की के परिजन(मृतक डेविड राठिया) गोरपार से खम्हार आ समझने का काफी प्रयास किया इसी बीच बातों बातों में बात बड़ते बड़ते सरफिरे आशिक ने ताबड़तोड़ चाकू कूल्हाड़ी से वार कर हत्या के घटनाक्रम को अंजाम दे दिए…

परिवार और जोबी पुलिस ने घायल युवक को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लेकर गया खून कि अधिक बह जाने से जीवन और मौत के बीच संघर्ष करते हुए नियती के आगे नतमस्तक हो गए सिविल हास्पिटल में प्राण पखेरू उड़ गए. सिविल हॉस्पिटल खरसिया प्रभारी डॉ दिलेश्वर पटेल, ललिता राठिया ने युवक की मृत्यु होने की पुष्टि करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
फरार आरोपियों केवल ,कलेश्वर अन्य की गिरफ्तारी के लिए खरसिया पुलिस टीमों को एसडीओपी निमिषा पाण्डेय ने सक्रिय कर दिया गया है. खरसिया थाना प्रभारी सुम्मत राम साहु का कहना कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कि जाएगी




