खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

एक और नए व्यापार आइडिया स्क्रैप यानी कबाड़ के साथ हाजिर…

एक और नए व्यापार आइडिया के साथ हाजिर हूं. आज कबाड़ के बिजनेस के बारे में मिलें तथ्यों की जानकारी उपलब्ध कर रहा हुं. कबाड़ बिजनेस शुरू कर जल्द ही आप भी करोड़पति बन सकते हैं. कबाड़ बिजनेस के बहुत सारे विकल्प है. उन्हें कैसे करें इस बारे में जानना चाहते हैं तो अंत तक जरूर पढ़ें .

(फाईल फोटो)

कबाड़ के बिजनेस का ध्यान आते ही गली-मोहल्ले में सुबह-सुबह कबाड़ दे दो. की आवज का पिक्चर स्मृति पटल और आंखों के सामने आता है. यह तो कबाड़ बिजनेस का सबसे छोटा रूप है. कबाड़ बिजनेस आज क्षेत्र में औद्योगिक घरानों के आने के साथ ही काफी हाईटेक लेबल में पहुंच गया है.

(फाईल फोटो)

क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय को उन व्यवसायों में से है जो बेकार वस्तुओं से लाभ देता हैं. कबाड़ बिजनेस के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी ना होने की वजह से वे शुरू नहीं कर पाते हैं. या तो शुरू कर लेते पर आगे बढ़ा नहीं पाते है. कबाड़ बिजनेस को बारिकी से समझना जरूरी है. कबाड़ का बिजनेस कई तरीके से कर सकते हैं. डायरेक्टर कस्टमर से माल खरीदना उन्हें सेलर के पास ले जाकर बेच देना. सेलर से अधिक मात्रा में माल खरीद कर ट्रकों में माल भरकर कंपनी यानी रिसाइकिलिंग युनिट को बेच देना या फिर खुद की रिसाइकिलिंग युनिट शुरू करना.

(फाईल फोटो)

कबाड़ में क्या-क्या खरीदा जा सकता है.

कबाड़ के रूप में अनेक तरह की चीजें खरीदी जा सकती है. जिनमें रदृी पेपर, गत्ते, लोहा, टीन, कांच, एल्मुनियम, प्लास्टिक, इलैक्ट्रिानिक व इलैक्टिक चीजें, फर्नीचर, पंखें, कुलर, लैपटाॅप, कप्युटर, सीपीओ, की बोर्ड, पुराने कपड़े आदि. अब आपको निश्चित करना है. इनमें से आप किस कबाड़ का बिजनेस करना चाहते हैं.

आप सेकेड हैंड माल की दुकान भी शुरू कर सकते हैं. यह भी कबाड़ बिजनेस में आता है. जैसे मोटर के स्प्रेयर पार्ट,फर्नीचर, पुराने कपड़े, लैपटाॅप, कंप्युटर आदि की शाॅप शुरू कर सकते हैं.

कबाड़ बिजनेस का प्लान बनाएं

कबाड़ बिजनेस का चुनाव करने के बाद एक प्लान बनाएं. आप उस कबाड़ को कहां बेचेगे. अपने स्थानीय क्षेत्र के नगर शहर में या दूसरे बड़े शहर में ले जाकर बेचेगे. बिजनेस शुरू करने के पहले मार्केट के बारे में अच्छे से पता कर ले. जिसमें रेट और डिमांड के बारे में भी जानकारी हो. साथ दूसरे में जहां माल सप्लाई देना चाहते हैं. वहां पर भी खास व्यक्ति से मिल लें. ताकि माल खरीदने के बाद दिक्कत ना हो. आजकल बहुत सारी आॅनलाइन कबाड़ कंपनी शुरु हो चुका है. उन साइट पर विजिट कर और अधिक जानकारी ले भी सकते हैं.

(फाईल फोटो)

कबाड़ बिजनेस के लिए वैध दस्तावेज

कबाड़ बिजनेस के लिए गुमस्ता लायसेंस होना बेहद जरूरी है. यदि आप इसे बड़े स्तर पर करते हैं तो फर्म रजिस्ट्रशन व जीएसटी लायसेंस की भी आवश्यकता होगा. साथ में पलुशन एक्ट के अन्तर्गत परमिशन लेना होगा. रिसाइकिलिंक युनिट लगाने के लिए कंपनी व फैक्ट्री के तहत अनेक तरह की औपचारिकताएं पूरा करना होता है.

(फाईल फोटो)

कबाड़ का व्यवसाय कुछ बातों का ध्यान रखें.

किसी एक चीज के कबाड़ खरीदी का बिजनेस करें.

माल खरीद कर लाने के बाद उसका छटाई करें. जो रिपेयरिंग होने लायक है. उसे रिपेयरिंग करके सेल करे. इससे अच्छा मुनाफा मिलेगा.

चोरी का कबाड़ भी ना खरीदे. यह आपके लिए जेल के सलाखों तक पहुंचा देगा. हमेशा इमानदारी के साथ काम करें.बहुत पैसा कमाएंगे.

(फाईल फोटो)

हमें लिख भेजिएगा …

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!