खरसिया
खरसिया अनुविभाग में जप्त अवैध उत्खनित रेत की 05 अगस्त को होगी नीलामी 1980 घन मीटर रेत किया जाएगा नीलाम


रायगढ़, 28 जुलाई2020/ खरसिया अनुविभाग अंतर्गत रेत के अवैध उत्खन्न एवं परिवहन प्रकरण में जप्त रेत की नीलामी 05 अगस्त 2020 को पूर्वान्ह 11 बजे से किया जाएगा। जो भी इच्छुक व्यक्ति नीलामी में सम्मिलित होना चाहते है वह अमानत राशि 25 हजार रुपये को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया जिला-रायगढ़ या अन्य प्रस्तावित नीलामी स्थल पर नीलामी तिथि को उपस्थित होकर नियमानुसार जमा कर बोली लगा सकते है।
उल्लेखनीय है कि नीलामी के तहत ग्राम-पामगढ़ में 900 घन मीटर, ग्राम-आड़पथरा में 150 घन मीटर, ग्राम-दर्रामुड़ा के तीन स्थानों पर कुल 330 घन मीटर तथा ग्राम पंचायत जबलपुर में 600 घन मीटर रेत की नीलामी की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति उक्त स्थानों पर जाकर रेत का अवलोकन कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया जिला-रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।


