देश /विदेश

बिहार: बजट के हिसाब से बड़ा भाई है जदयू, मंत्री संभाल रहे 1.07 लाख करोड़ वाले विभाग

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बन चुकी है। मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो चुका है। भाजपा ने चुनाव में जदयू की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि ज्यादा बजट वाले विभाग भाजपा के खाते में जा सकते हैं। मगर ऐसा नहीं हुआ।

जदयू के मंत्री 1.07 लाख करोड़ जबकि भाजपा के मंत्री 63.51 हजार करोड़ रुपये वाले विभाग संभाल रहे हैं। यानी भाजपा की तुलना में जदयू के मंत्री 43.8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट संभालेंगे। वहीं अगर विभाग के हिसाब से देखें तो दोनों खेमों के पास एक समान 22-22 विभाग आए हैं।

पिछली सरकार में भाजपा के पास जो महकमे थे वह तो हैं ही, जदयू ने अपने कोटे से पांच उद्योग, आपदा प्रबंधन, विधि, पंचायती राज, गन्ना उद्योग विभाग भी भाजपा को दे दिए हैं। आपदा प्रबंधन उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद संभालेंगे तो वहीं रेणु देवी पंचायती राज और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी निभाएंगी। विधि विभाग रामसूरत राय के पास है तो गन्ना उद्योग कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के पास है। जदयू ने अपने सहयोगी हम को दो विभाग सौंपे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!