70 साल के हुए डां. रमन बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत, काटा गया केक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज जन्म दिवस है।
इस अवसर पर प्रदेशभर से अलग-अलग जिलों से आज बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता सहित जनता भी आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची है। आज डॉ. रमन सिंह ने अपना 70 वर्ष पूरा कर लिया है।
फूलों की बारिश से हुआ रमन सिंह का स्वागत
इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सीएम के स्वागत के लिए, बसों में सवार हो कर हजारों की संख्या में आज कार्यकर्त्ता, डॉ. रमन सिंह के स्वागत के लिए रायपुर पहुंच रहे हैं। इस सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। इस कार्यक्रम डॉ. रमन के पहुंचते ही फूलों की बारिश और भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. रमन अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इसमें उनकी नातिन भी उनके साथ नजर आई।
ऐसे हुई राजनीतिक करियर की शरुआत
रमन सिंह का जन्म आज ही के दिन सन 1952 में कवर्धा में हुआ था। रमन सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनसंघ के युवा सदस्य के तौर पर की थी। 1990 और 1993 में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद सन् 1999 में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। वर्ष 1999 में हुए राजनंदगांव, छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनावों में जीत मिलने के बाद उनके राजनैतिक करियर को एक नया आयाम मिल गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उन्हें अपनी सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री बनाया था। इसके बाद 2003 में जब छत्तीसगढ़ राज्य का पहला चुनाव होना निश्चित हुआ तो भारतीय जनता पार्टी में ऐसे व्यक्ति की तलाश हुई जो चुनावों से पूर्व के निर्णायक महीनों में पार्टी संगठन को गतिशील कर सके। संगठन क्षमता और सबको साथ लेकर चलने की दक्षता से संपन्न डॉ. रमन सिंह को यह दायित्व सौंपा गया। पहली बार भाजपा को छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिली।
एक दिसम्बर 2003 को छत्तीसगढ़ के इतिहास में भाजपा के विजय दिवस के रूप में दर्ज किया गया। डॉ॰ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वे 15 सालों तक अपने इस पद पर बने रहे। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं। आज उन्होंने अपने जीवन के 70 वर्ष पूर्ण कर लिया है।




